कठुआ मामला : लाल सिंह ने सीबीआई जांच की मांग करते हुए नंगे पांव मार्च का नेतृत्व किया

जम्मू, 20 मई (आईएएनएस)। पूर्व राज्य मंत्री व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लाल सिंह ने कठुआ दुष्कर्म एवं हत्या मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो द्वारा (सीबीआई) कराने की मांग करते हुए रविवार को जम्मू एवं कश्मीर के कठुआ जिले में नंगे पाव एक मार्च का नेतृत्व किया।

लाल सिंह करीब पांच घंटे तक नंगे पांव चले, जिसके बाद उनके समर्थकों ने उनसे वाहन में बैठने का आग्रह किया क्योंकि उनके पैर में छाले पड़ गए थे।

राज्य सरकार पर कठुआ मामले की जांच सीबीआई द्वारा कराने का दबाव बनाने के लिए यह मार्च निकाला गया।

इस साल जनवरी में हीरानगर क्षेत्र में हिंदू एकता मंच द्वारा आयोजित की गई रैली में शामिल होने पर बवाल मचने के बाद लाल सिंह और भाजपा के एक अन्य वरिष्ठ नेता चंद्र प्रकाश गंगा ने राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था।

राज्य की अपराध शाखा कठुआ जिले के रासना में आठ वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर देने के मामले में पहले ही आठ आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493