कान्स विंस्टीन का शिकार करने का मैदान है : एशिया अर्जेंतो

कान्स, 20 मई (आईएएनएस)। इटली की फिल्म अभिनेत्री एशिया अर्जेंतो ने कान्स फिल्म महोत्सव के समापन समारोह के दौरान हॉलीवुड के दागी निर्माता हार्वे विंस्टीन के बारे में एक तीखा भाषण दिया और यौन उत्पीड़न करने वालों को चेतावनी दी। अर्जेंतो, विंस्टीन पर आरोप लगाने वाली महिलाओं में से एक हैं।

अवा डुवरने के साथ सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार की प्रस्तुति की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा, “1997 में यहां कान्स में हार्वे विंस्टीन ने मेरे साथ दुष्कर्म किया था।”

वेरायटी डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, अर्जेंतो ने कहा, “मैं उस वक्त 21 साल की थी। यह महोत्सव उसका शिकार करने का मैदान है।”

अर्जेंतो ने स्वीकर किया कि फिल्म समुदाय ने विंस्टीन को उनकी हरकतों का हिसाब चुकाया है।

उन्होंने कहा, “मैं एक भविष्यवाणी करना चाहती हूं। हार्वे विंस्टीन का यहां अब कभी भी स्वागत नहीं किया जाएगा। वह अब बदनामी में अपनी जिंदगी गुजारेगा और वह फिल्म समुदाय अब उसससे दूर रहेगा जिसने कभी उसे गले लगाया था और उसके अपराधों पर पर्दा डाला था।”

उन्होंने कहा कि विंस्टीन ऐसा हिंसक व्यवहार करने वाला अकेला नहीं है और यौन अपराधियों को यह संदेश देते हुए अपने भाषण का अंत किया कि अब वे ऐसी हरकतें कर बच नहीं सकेंगे।

अर्जेतो ने कहा, “और, अभी आज की इस रात में आपके बीच ऐसे लोग बैठे हैं जिन्हें महिलाओं के प्रति उनके व्यवहार के लिए अभी जिम्मेदार ठहाराया जाना बाकी है। वह व्यवहार जो इस उद्योग के लिए नहीं बना है, इसी (फिल्म) उद्योग के लिए ही नहीं, किसी भी उद्योग के लिए नहीं बना है।”

उन्होंने यौन अपराधियों की ओर संकेत कर कहा, “आप जानते हो कि आप कौन हो। आप इस उद्योग जगत से ताल्लुक नहीं रखते। सबसे जरूरी बात, हम जानते हैं कि आप कौन हो और हम आपको आगे बच कर निकलने नहीं देंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493