बिहार : रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने से मां और 2 बच्चों की मौत

मधेपुरा, 21 मई (आईएएनएस)। बिहार के मधेपुरा जिले के नगर थाना क्षेत्र में रविवार की रात खाना बनाने के दौरान रसोई गैस सिलेंडर में आग लग जाने की घटना में एक महिला और उसके दो मासूम बच्चों की झुलस कर मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, मधेपुरा के आदर्शनगर मुहल्ले में रूबी देवी अपने घर की रसोई में खाना बना रही थी जबकि उनके दोनों बेटे एक अलग कमरे में सोए हुए थे। इसी दौरान दुर्घटनावश गैस सिलेंडर में आग लग गई और सिलेंडर विस्फोट के साथ फट गया। इसके बाद पूरे घर में आग लग गई।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना अग्निशमन दस्ते को दी। जब तक अग्निशमन दस्ता पहुंचता तब तक तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी।

मधेपुरा नगर थाना के प्रभारी क़े बी़ सिंह ने सोमवार को हादसे में रूबी देवी और उनके दो बेटों सुशांत (5) और प्रशांत (3) की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि रूबी ने कुछ ही दिन पूर्व यह घर किराये पर लिया था। घटना के समय रूबी के पति घर पर नहीं थे।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493