टोरेटो ने लांच किया ट्रेंडी वायरलेस स्टीरियो हेडसेट मोनोटोन (फोटो सहित)

नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। इनोवेटिव और पोर्टेबल डिजिटल प्रॉडक्ट मार्केट की अग्रणी कम्पनी-टोरेटो ने सोमवार को अपना हल्का, स्टायलिश एवं ट्रेंडी वायरलेस स्टीरियो हेडसेट मोनोटोन लांच किया। इसकी कीमत 2499 रुपये है।

आज की पीढ़ी को कॉम्पैक्ट, स्टायलिश और मल्टी फंक्शनल डिवाइस पसंद हैं और टोरेटो का मोनोटोन इन सभी गुणों से लैस है। मोनोटोन आधुनिक डिजाइन और गुणवत्ता का सटीक मिश्रण है। गर्दन में झूलने वाला हेडसेट हर उम्र के लोगों के लिए उपयुक्त है और सबको पसंद आने वाला है।

लाइटवेट फीचर के कारण इसे उपयोग में लाने वाले वर्कआउट, साइकिलिंग, डांस, वॉक, ट्रेवल, ट्रेक, कुकेरी या फिर बातचीत के दौरान इसका उपयोग आसानी से कर सकते हैं। इसका इग्रोनोनिक इअर फिट डिजाइन आपके कानों को तकलीफ नहीं पहुंचाता बल्कि यह आपके अनुभव को अधिक आनंददायक बनाता है।

मोनोटोन में नॉइज रिडक्शन फीचर है, जो इसकी कीमत को बिल्कुल सही साबित करता है। इसका उपयोग करने वालों को साफ-सुथरी और तेज आवाज के अलावा बेहतरीन बास मिलता है। इसे अनावश्यक आवाजों से दूर रहने के लिए डिजाइन किया गया है और यह एचडी साउंड क्वालिटी से लैस है।

मोनोटोन ब्ल्यूटुथ वर्जन वी4.2 पर चलता है, जो बैट्री की बचत के अलावा, सिग्नल को स्थाई बनाए रखता है। मोनोटोन ब्ल्यूटुथ सम्पन्न हर मोबाइल, स्पीकर, पीसी और दूसरे अन्य डिवाइसेस के साथ तालमेल बना सकता है। मोनोटोन में 160एमएएच शक्ति की बैट्री लगी है, जिसे पूरी तरह चार्ज करने के बाद सात से नौ घंटों तक संगीत का आनंद लिया जा सकता है। इसी पूरी तरह चार्ज करने में तीन घंटे लगते हैं।

मोनोटोन के साथ आप हैंडफ्री कॉल का भी आनंद ले सकते हैं। मोनोटोन में सिलिकन इअटचिप्स लगे हैं, जो आपको सुनने में आनंद की अनुभूति देंगे। इसका इग्रोनोनिक इअर फिट डिजाइन मल्टीपल टास्किंग के लिए उपयुक्त है। इसके जरिए आप कॉल लेने और काटने के अलावा ट्रैक्स स्कीप करने के अलावा इन लाइन माइक्रोफोन का आसानी से उपयोग कर सकेत हैं।

इसके अलावा टोरेटो ने दो तरह के यूएसबी डाटा चार्जिग केबल्स भी लांच किए। ये आम तरह के यूएसबी केबल नहीं बल्कि भविष्य को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए हैं। जिप्पी3 (टोर824) टाइप सी टू टाइप सी डाटा केबल है और जिप्पी4 (टोर 825) टाइप सी टू लाइटनिंग केबल है। इनकी कीमत 559 रुपये है।

मोनोटोन और टोरेटो को अत्याधुनिक यूएसबी केबल्स को सभी प्रमुख ई-कामर्स प्लेटफार्म और देश भर में स्थित रीटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493