सीबीआई टीम पहुंची लालू आवास, राबड़ी से की पूछताछ

पटना, 22 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की एक टीम मंगलवार को पटना स्थित राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद के आवास पहुंची, जहां उनकी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से नोटबंदी के बाद बिहार अवामी को-अपरेटिव बैंक में करीब दस लाख रुपये जमा कराने के मामले में पूछताछ की।

लालू प्रसाद के करीबी विधायक भोला यादव ने यहां बताया कि सीबीआई अधिकारियों ने नोटबंदी के बाद बैंक में करीब 10 लाख रुपये जमा कराने के मामले में बतौर गवाह उनसे पूछताछ की है। इस मामले में कुछ दस्तावेजों पर भी सीबीआई ने उनके हस्ताक्षर लिए हैं।

जिस समय राबड़ी देवी से सीबीआई के अधिकारी पूछताछ कर रहे थे, उस समय लालू प्रसाद भी आवास पर ही मौजूद थे।

भोला यादव ने दावा किया है कि पूर्व मुख्यमंत्री ने आयकर रिटर्न में भी इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि करीब 20 से 25 मिनट की पूछताछ के बाद सीबीआई के अधिकारी वापस लौट गए।

उल्लेखनीय है कि सीबीआई इससे पूर्व रेलवे द्वारा दो होटलों के टेंडर मामले में भी राबड़ी से पूछताछ कर चुकी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493