मेगन के अंदाज में खरीददारी करना है तो कैलिफोर्निया आइए

नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। ब्रिटेन के शाही घराने की बहू मेगन मक्र्ले कैलिफोर्निया में पली-बढ़ी हैं। अभिनेत्री मेगन ने प्रिंस हैरी के साथ शनिवार को यहां विंडसर कैसल के सैंट जार्ज चैपल में शादी की। मेगन के फैशन सेंस को ‘कैलिफोर्निया कूल’ के रूप में सराहा जाता है।

मेगन का फैशन सेंस कुछ अलग लेकिन परिष्कृत है। इसमें कोई शक नहीं कि लॉस एंजेलिस निवासी गोल्डन स्टेट में रहते हुए भी उसके आरामदायक ठाठ को प्राथमिकता देते हैं। अगर आप मेगन की तरह शाही वार्डरोब तैयार करना चाहते हैं तो हम इसमें आपकी मदद कर सकते हैं। पेश है ऐसे आठ गंतव्य, जहां के विशिष्ट स्टोर्स इस काम में आपकी मदद करेंगे।

1. फ्रेड सेगल (वेस्ट हॉलीवुड)

50 साल से भी ज्यादा पहले, टेलर-कम-डिजाइनर फ्रेड सेगल ने फैशन में अग्रणी, ब्लू जींस पर केंद्रित 350-वर्ग फुट का बुटीक वेस्ट हॉलीवुड में खोला। एल्विस प्रेस्ली, बॉब दिलान, बीटल्स और जैक्सन फाइव ने सेगल सिगनेचर डेनिम को उन दिनों पहना। पापाराजी के लॉस एंजेलिस आने से पहले, फ्रेड सेगल देखे जाने वाली और दिखाए जाने वाली जगह थी। आज सनसेट बुलेवार्ड में सेगल का प्रमुख स्टोर मशहूर हस्तियों का पसंदीदा है और मक्र्ले उसके प्रशंसकों में से है। यह पुरुषों और महिलाओं के वस्त्र व एक्सेसरीज और साथ ही घरेलू चीजें उपलब्ध करती है।

2. अपर विलेज (मोंटेसिटो)

मोंटेसिटो का शांत तटीय शहर, जो कि सांता बारबरा के ठीक बाहर है, स्वर्ग जैसा माना जाता है। यहां ओपरा विनफ्रे जैसे अमीर निवासी हैं। यह गांव उन खरीददारों को आकर्षित करता है जो अपनी वार्डरोब को अपडेट करना चाहते हैं। धन्यवाद दें लॉस एंजिल्स के फैशन डिजाइनर जेन्नी कायने की मोंटेसिटो दुकान-वेंडी फोस्टर का जो लंबे समय से पसंदीदा है और जिसके ऊपर पिअर लाफोंद है।

3. फैशन आइलैंड (न्यू पोर्ट बीच)

चार दशक से ऑरेंज काउंटी निवासी फैशन आइलैंड पर एकत्र होते हैं। यह न्यू पोर्ट बीच पर ओपन एयर शापिंग और डाइनिंग की जगह है। यहां मक्र्ले का पसंदीदा वेरोनिका बियर्ड-शेयर स्पेस है, जिसमें 200 विशेषताओं वाली दुकानें हैं।

4. रोडियो ड्राइव (बेवर्ली हिल्स)

साठ के दशक के अंतिम सालों में, फ्रेड हेमन और अल्डो गुच्ची ने रोडियो ड्राइव पर पहला आरामदायक बुटीक खोला, जिसने विश्व प्रसिद्ध थ्री-ब्लाक स्ट्रेच की तेजी से शुरूआत की। वेन क्लीफ एंड अर्पेल्स ने उसका तेजी से अनुसरण किया। ठीक उसी तरह जैसे विडाल सस्सून ने। फिर 1990 में, जूलिया रॉबर्ट्स के चरित्र विवियन वार्ड ने उन्हें स्ट्रीट हाई-एंड बुटीक के द्वारा हिट रही प्रीटी वुमन में बदल दिया और रोडियो ड्राइव के चाहने वालों की नई पीढ़ी का जन्म हुआ। आज के लोकप्रिय स्थलों में सम्मिलित हैं चानेल, टिफनी एंड को और यवेस संत लौरेंट।

5. सेंट हेलेना (नापा वैली)

सेंट हेलेना का छोटा एन्क्लेव छोटे शहर के आकर्षण से भरपूर है। यह स्थान आरामदायक होटल, बुटीक वाइनरी और आकर्षक स्वतंत्र रिटेलर्स पर गर्व करता है।

6. एल पासो (पाम डेजर्ट)

कोअचेल्ला वैली के निवासियों और आगंतुकों को 1950 से जरूरत थी रिटेल थेरेपी की जो कि एल पासो पर सिमटी हुई है। यह पाम डेजर्ट में राजमार्ग 111 के समानांतर है और जहां ऊंचे पाम के पेड़ों की कतार है। आज एल पासो में 150 बुटीक, रेस्टोरेंट, और गैलरी हैं और जो रोडियो ड्राइव पर सिमटी हुई हैं। एल पासो के बगीचे और एल पासो गांव में साक्स फिफ्थ एवेन्यू है, जहां अमीर लोग जैसे लुइस वुइत्तों और टेस्ला रहते हैं।

7. प्रोस्पेक्ट एंड गिरार्ड (ला जोल्ला)

ला जोल्ला को उसकी शाही तट रेखा, समुद्री लहरों और प्राचीन तटों के कारण सैन डिएगो का हीरा माना जाता है। ला जोल्ला शहर में दो आकर्षण हैं। प्रोस्पेक्ट स्ट्रीट और गोरार्ड एवेन्यू। जिस पर राल्फ लौरें, अस्कोट शॉप, केट स्पेड न्यू यॉर्क और मक्र्ले की पसंदीदा लुलुलेमन दुकानें स्थित हैं। पिछले 15 सालों में स्टाइलिस्ट लौरा गम्बुच्ची की भव्य बुटीक जीन पॉल गौल्तिएर, कार्ल लगेर्फेल्ड, और पिअर बाल्में का संग्रह उपलब्ध कराती है।

8. साउथ कोस्ट प्लाजा (कोस्टा मेसा)

साउथ कोस्ट प्लाजा में हाई-फैशन के 250 से ज्यादा रिटेलर्स हैं जो की वेस्ट कोस्ट का सबसे बड़ा मॉल है। कोस्टा मेसा में इसकी छत के नीचे अपस्केल बुटीक शीर्ष डिजाइनरों में प्रसिद्ध डिजायनर्स क्रिस्चियन डीयोर, गुच्ची, फेंडी, और जिमी छु (जिसने हाल ही में फिर से दुबारा प्रस्तुत किए हैं राजकुमारी के लिए ऑर्डर पर तैयार किए जाने वाले सिंड्रेला शू) शामिल हैं। विशाल खरीदारी केंद्र अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को 40 से ज्यादा भाषा में सहायता उपलब्ध करता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493