पंकज त्रिपाठी ने ‘क्रिमिनल जस्टिस’ के रीमेक की शूटिंग शुरू की

मुंबई, 23 मई (आईएएनएस)। अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने बीबीसी की अंतर्राष्ट्रीय श्रृंखला ‘क्रिमिनल जस्टिस’ के रीमेक की शूटिंग शुरू कर दी है। उनका कहना है कि वह दर्शकों को अपने किरदार से रूबरू कराने के लिए बेताब हैं।

मुंबई, 23 मई (आईएएनएस)। अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने बीबीसी की अंतर्राष्ट्रीय श्रृंखला ‘क्रिमिनल जस्टिस’ के रीमेक की शूटिंग शुरू कर दी है। उनका कहना है कि वह दर्शकों को अपने किरदार से रूबरू कराने के लिए बेताब हैं।

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता पंकज त्रिपाठी तिग्मांशु धूलिया द्वारा निर्देशित फिल्म में जैकी श्रॉफ और विक्रांत मैसी के साथ दिखाई देंगे।

पंकज ने कहा, “यह मेरी बहुप्रत्याशित फिल्मों में से एक है। हमने शूटिंग शुरू कर दी है और तिग्मांशु धूलिया के साथ काम करना बेहद शानदार है, जिसकी मुझे उम्मीद थी। मैं दर्शकों को अपने किरदार से रूबरू कराने के लिए बेताब हूं।”

‘क्रिमिनल जस्टिस’ पहली बार 2008 में प्रसारित हुआ था। इसमें बेन विशॉ ने बेन कॉल्टर नामक एक युवक की भूमिका निभाई थी जिस पर नशे की हालत में हत्या का इल्जाम लगता है, हालांकि उसे याद नहीं होता कि क्या उसने वह अपराध किया था। इसका निर्देशन ओट्टो बाथस्र्ट और ल्यूक वाटसन ने किया था।

वर्ष 2009 में इसकी दूसरी श्रृंखला में मैक्सिन पीक ने एक गृहिणी जूलियट मिलर की भूमिका निभाई थी जिसके पति की बिस्तर पर हत्या कर दी गई थी। यान डेमेंज और मार्क जॉब्स्ट ने दूसरी श्रृंखला का निर्देशन किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493