लंदन, 23 मई (आईएएनएस)। स्पेन की फुटबाल टीम के पूर्व कोच उनाई एमेरी को आर्सेनल क्लब के नए मुख्य कोच के रूप में नियुक्त किया गया है।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को क्लब ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि उनाई को सर्वसम्मति से कोच का पदभार सौंपा गया है।
आर्सेनल के मुख्य कार्यकारी इवान गाजीडिस ने कहा कि 46 वर्षीय एमेरी पेरिस सेंट जर्मेन के कोच पद को छोड़कर आर्सेनल के कोच बने हैं। उनके मार्गदर्शन में पीएसजी क्लब ने लीग-2 का खिताब अपने नाम किया था।
उल्लेखनीय है कि एमेरी को आर्सेने वेंगर के स्थान पर आर्सेनल क्लब के कोच पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 22 साल बाद वेंगर आर्सेनल के कोच पद से अलग हो गए।
गाजीडिस ने कहा, “एक कोच रूप में एमेरी का करियर शानदार रहा है। उन्होंने यूरोप में कई युवा प्रतिभाओं को तराशा है। उनका ट्रैक रिकॉर्ड आर्सेनल के कोच पद के लिए एकदम सही है।”
dharmpath.com dharmpath