कर्नाटक : कांग्रेस के रमेश कुमार विधानसभा के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित (लीड-1)

बेंगलुरू, 25 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस विधायक के.आर. रमेश कुमार को शुक्रवार को कर्नाटक विधानसभा का निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।

प्रोटेम अध्यक्ष के.जी बोपैया ने इसकी घोषणा की।

कांग्रेस विधायी दल के नेता सिद्धारमैया ने अध्यक्ष पद के लिए रमेश कुमार का नाम प्रस्तावित किया, जिसे उपमुख्यमंत्री जी.परमेश्वर ने समर्थन दिया।

बोपैया ने कहा, “कांग्रेस विधायक को निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष चुना गया है।”

भारतीय जनता पार्टी के (भाजपा) के वरिष्ठ विधायक एस. सुरेश कुमार ने विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन वापस ले लिया, जिसके बाद रमेश कुमार को निर्विरोध चुन लिया गया।

रमेश कुमार (68) छह बार विधायक रह चुके हैं। उन्होंने हाल ही में कोलार जिले के श्रीनिवासपुर से चुनाव जीता था।

रमेस कुमार दूसरी बार विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। वह इससे पहले जनता दल-सेक्युलर (जेडीएस) नेता एच.डी देवेगौड़ा के मुख्यमंत्री काल (1994-96) में भी इस पद पर रह चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493