कनाडा विस्फोट : सुषमा भारतीय राजनयिकों के संपर्क में

नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शुक्रवार को कहा कि वह ओटावा स्थित भारतीय रेस्तरां में हुए विस्फोट के बाद कनाडा में भारतीय राजनयिकों के संपर्क में हैं।

इस धमाके में 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर कहा, “मैं टोरंटो में अपने महावाणिज्य दूतावास और कनाडा में भारतीय उच्चायुक्त के संपर्क में हूं।”

पुलिस ने कहा, “कनाडा के ओंटारियो प्रांत के मिसिसॉगा शहर के बॉम्बे भेल रेस्तरां में गुरुवार को इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस(आईईडी) के धमाके में 15 लोग घायल हो गए।”

‘सीबीसी कनाडा’ की रिपोर्ट के अनुसार, रेस्तरां में विस्फोट कर घटनास्थल से फरार दो पुरुष संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493