अर्जुन वाजपेयी आने वाली पीढ़ी को प्रेरित करेंगे : ऋतिक

नई दिल्ली, 26 मई (आईएएनएस)। अभिनेता ऋतिक रोशन ने विश्व की तीसरी सबसे ऊंची चोटी (8,000 मीटर से अधिक) कंचनजंघा को फतह करने वाले सबसे कम उम्र के पर्वतारोही अर्जुन वाजपेयी को बधाई देते हुए कहा है कि वह आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेंगे।

माउंटेन ड्यू के ब्रांड एंबेसडर ऋतिक ने अर्जुन की सफलता के बारे में कहा, “अर्जुन की कहानी असाधारण है। उनका साधारण चीजों से आगे निकलने का बेजोड़ उत्साह और उनकी इच्छा ने उन्हें इस असाधारण सफलता को हासिल करने में मदद की।”

उन्होंने कहा, “मुझे भरोसा है कि वह आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेंगे और मैं माउंटेन ड्यू के ‘रिस्क टेकर्स ऑफ इंडिया’ अभियान के लिए स्क्रीन पर उनकी भूमिका निभाकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493