घास में आग के कारण पिघला नासा का कैमरा

वाशिंगटन, 26 मई (आईएएनएस)। नासा के ‘पिघले हुए कैमरे’ की तस्वीरें इंटरनेट पर जंगल की आग की तरह फैल गई हैं और इस बारे में कई प्रकार की बातें फैल रही हैं। लेकिन अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा है कि इस सप्ताह ‘स्पेसएक्स फाल्कन 9’ रॉकेट के लांचिंग के दौरान जहां कैमरा रखा है, उसके आसपास की घास के आग पकड़ने के कारण कैमरा भी उसकी चपेट में आ गया था।

स्पेसएक्स ने नासा के लिए दो नए पृथ्वी-निगरानी उपग्रहों और पांच व्यावसायिक संचार उपग्रहों को मंगलवार को कैलिफोर्निया में वेंडेनबर्ग वायुसेना अड्डे से फाल्कन 9 रॉकेट से लांच किया था।

हालांकि रॉकेट का लांच बिना किसी गड़बड़ी या बाधा के संपन्न हो गया, लेकिन लांच के दौरान लगी आग ने नासा के फोटोग्राफर बिल इंगल्स के कैमरे को नष्ट कर दिया।

हालांकि इस कैमरे ने खुद को आग में जलने की तस्वीरों को भी रिकार्ड किया, जिसे बाद में मेमोरी कार्ड से निकाला गया, क्योंकि कैमरा जलने के बावजूद मेमोरी कार्ड को कोई नुकसान नहीं हुआ था।

सीएनईटी ने शुक्रवार की रिपोर्ट में कहा कि कई लोगों का मानना था कि कैमरा लॉन्चपैड के बहुत करीब था और फाल्कन 9 रॉकेट की शक्ति से यह जल गया।

नासा ने कहा कि ऐसा नहीं है और इंगल्स 30 सालों से नासा के लिए तस्वीरें खींचने का काम कर रहे हैं और उन्हें अच्छी तरफ पता है कि अपना कैमरा कहां लगाना है।

इंगल्स ने कहा, “मेरे पास छ: रिमोट थे, दो लांच पैड सुरक्षा परिधि के बाहर और चार अंदर थे।”

उन्होंने कहा, “दुर्भाग्यवश, लांचपैड के बाहर के एक कैमरे के आसपास के घास ने आग पकड़ ली, जिससे यह जल गया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493