उप्र : मुन्ना बजरंगी गिरोह के 2 शूटर गिरफ्तार

एसएसपी एसटीएफ अभिषेक सिंह ने शनिवार को बताया कि एसटीएफ को खबर मिली थी कि पूर्वांचल के जनपदों में नीरज हत्याकांड में झारखंड के धनबाद जेल में बंद मुन्ना बजरंगी गैंग के सदस्य अमन सिंह रंगदारी के लिए हत्या करने के लिए अपने शूटरों जरिए वारदातों को अंजाम दिलाना चाहता है। इस सूचना पर निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह के नेतृत्व के गोरखपुर एसटीएफ टीम मामले की पड़ताल में जुट गई।

इस बीच मुखबिर से टीम को सूचना मिली कि अमन सिंह के कहने पर आजमगढ़ के थाना अतरौलिया में व्यापारी नवनीत जायसवाल पर रंगदारी के लिए फायरिंग करने वाले मुन्ना बजरंगी गिरोह के शूटर अंश उर्फ बबुआ उर्फ छोटू, और संदीप यादव निवासीगण आजमगढ़ जिन पर डीआईजी आजमगढ़ ने 30-30 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया है, वह बिना नंबर की मोटरसाइकिल से जनपद कारागार के आस-पास देखे गए हैं, जो देवरिया बाईपास होते हुए आजमगढ़ जाने वाले हैं।

इस सूचना पर टीम ने शुक्रवार देर रात खोराबार क्षेत्र में देवरिया बाई पास इंजीनियरिंग कालेज के तरफ से मोटरसाइकिल सवार बदमाशों को घेर लिया। इस बीच फायरिंग कर बदमाशों ने भागने का प्रयास किया लेकिन टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों पर 30-30 हजार रुपये का इनाम घोषित था। तलाशी में दोनों के पास दो तमंचा, चार कारतूस, मोबाइल और लूट की एक मोटरसाइकिल मिली। धनबाद जेल में बंद नीरज सिंह के इशारे पर यह वारदात को अंजाम दे रहे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493