छग : नया रायपुर स्मार्ट सिटी परियोजना को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार (फोटो सहित)

परियोजना को यह राष्ट्रीय पुरस्कार नया रायपुर विकास प्राधिकरण के अंतर्गत स्मार्ट सिटी के क्षेत्र में की जा रही अभिनव पहल और कंट्रोल एंड कमांड सेंटर के सफल संचालन के लिए दिया गया है। तीन दिवसीय एक्सपो का उद्घाटन शुक्रवार को केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग राज्यमंत्री सी.आर. चौधरी और केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने किया।

नया रायपुर को यह ‘बेस्ट स्मार्ट सिटी इनिशिएटिव’ अवार्ड अपने अनोखे स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के लिए दिया गया। एनआरडीए ने नया रायपुर को पहले ग्रीन फील्ड इंटीग्रेटेड स्मार्ट शहर के रूप में विकसित किया गया है। यहां इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की स्थापना की गई है, जिसके माध्यम से परिवहन, निगरानी, नागरिकों के आवेदनों का निराकरण, बिजली-पानी प्रबंधन और एकीकृत भवन प्रबंधन किया जाएगा। इन सभी का लाभ सीधे नया रायपुर के रहवासियों को मिल सकेगा। कमांड सेंटर शहर प्रबंधन के लिए सेंट्रल हब है।

इस सेंटर के माध्यम से सभी सेवाएं निर्बाध रूप से संचालित की जा सकेगी और कोई भी खराबी होने अथवा शिकायत आने पर त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सकेगा। यहां के रहवासी बिजली-पानी, सुरक्षा और परिवहन जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं से जुड़े आवेदनों अथवा शिकायतों का त्वरित ऑनलाइन निराकरण प्राप्त कर सकेंगे।

नया रायपुर में स्मार्ट सिटी पहल में कुशल भूमि और शहरी नियोजनए ग्रीन बिल्डिंग और पैदल मार्गए जलाशयों का संरक्षण एवं संवर्धनए एकीकृत शहरी विकासए बीआरटी प्रोजेक्टए जीआईएस मैपिंग, एससीएडी, प्रोजेक्ट, परिवहन प्रणाली आदि शामिल हैं।

नया रायपुर इससे पहले भी कई पुरस्कार अपने नाम पर कर चुका है, जिनमें स्मार्ट लाइटिंग के लिए एशिया स्मार्ट सिटी अवार्ड सिंगापुर-2017, नेशनल अवार्ड फार एक्सीलेंस इन स्मार्ट सिटीज एंड स्मार्ट अर्बन डेव्हलपमेंट 2017, आईबीसी अवार्ड फार एक्सीलेंस 2014-15 और न्यू टाउनशिप डेव्हलपमेंट अवार्ड 2014-15 आदि जैसे कई अवार्ड शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493