मुंबई, 27 मई (आईएएनएस)। सनराइजर्स हैदराबाद ने रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 178 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया है।
हैदराबाद के लिए युसूफ पठान ने अंत में नाबाद 45 रन बनाए। कप्तान केन विलियमसन ने 47 रनों का योगदान दिया।
पठान ने 25 गेंदों की पारी में चार चौके और दो छक्के लगाए। विलियमसन ने 36 गेंदों का सामना किया और पांच चौकों के अलावा दो छक्के लगाए।
शिखर धवन ने 26 और शाकिब अल हसन ने 23 रनों का योगदान दिया। अंत में कार्लोस ब्रैथेवट ने 10 गेंदों में तीन छक्कों की सहायता से 21 रन बनाए।
चेन्नई के लिए लुंगी नगिदी, रवींद्र जडेजा, शार्दूल ठाकुर, कर्ण शर्मा, ड्वायन ब्रावो ने एक-एक विकेट लिए
dharmpath.com dharmpath