मोदी सरकार के 4 साल सिर्फ ट्रेलर हैं, फिल्म अभी बाकी : अकबर

भोपाल, 27 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री एम.जे. अकबर ने रविवार को यहां प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि मोदी ने देश को निराशा और भ्रष्टाचार से बाहर निकाला है। मोदी सरकार की उपलब्धियों से भरे चार वर्ष सिर्फ ट्रेलर हैं, पूरी फिल्म अभी बाकी है।

उन्होंने कहा, “कांग्रेस के समय देश घोर निराशा में डूबा हुआ था। घोटाले और भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त थी। 2014 में नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनते ही देश के हित में न सिर्फ कठोर निर्णय लिए, बल्कि जनता को निराशा से आशा की तरफ ले जाने का काम किया है। बीते चार वर्षो में प्रधानमंत्री ने कदम दर कदम चलते हुए उन्हें जोड़कर एक मजबूत श्रंखला तैयार की है, जो चार साल की उपलब्धियों के रूप में जनता के सामने हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि देश को मजबूत बनाने की दिशा में ‘सबका साथ-सबका विकास’ जरूरी है। लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना भेदभाव, बिना जात-पात के सबको साथ लेकर चलने का जो संकल्प लिया, उसे पूरा कर रहे हैं। मोदी ने न सिर्फ देश, बल्कि वैश्विक तौर पर भी अन्य देशों से मैत्री संबंध स्थापित कर ‘सबका साथ-सबका विकास’ के संकल्प को पूरा किया है। मोदी सरकार के उपलब्धियों से भरे चार वर्ष सिर्फ ट्रेलर हैं, पूरी फिल्म अभी बाकी है।

उन्होंने कहा कि देश की जनता में एकात्म भाव जगाने के लिए सबसे पहले सुरक्षा की भावना मजबूत होना जरूरी है। मोदी सरकार ने इन चार वर्षो में देश के भीतर और सीमा पर सुरक्षा के साथ अमन-चैन स्थापित किया है, जिससे जनता में आत्मविश्वास का भाव जागा है।

अकबर ने कहा कि यूपीए के समय भ्रष्टाचार था और उनके पास उसे रोकने का कोई सिस्टम नहीं था। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी स्वयं कहा करते थे कि जनता की भलाई के लिए एक रुपये दिल्ली से निकलता था जो जनता तक पहुंचने तक 15 पैसे रह जाता था। मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार पर पूरी तरह अंकुश लगाया और बिचौलियों को समाप्त किया, जिससे देश का 85 हजार करोड़ रुपये बचे हैं।

अकबर ने आगे कहा कि मोदी सरकार ने हर मोर्चे पर चार वर्षो में सफलता हासिल की है। इन्फ्रास्ट्रक्च र के मामले में आज टॉप क्लास की सड़कें बन रही हैं। नोटबंदी जैसा कठोर फैसला लिया, जिसमें जनता ने उनका साथ दिया। नोटबंदी से कालेधन पर अंकुश लगा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493