बिहार में उमस भरी गर्मी

पटना, 28 मई (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में सोमवार सुबह मौसम साफ है तथा उमस भरी गर्मी जारी है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के लोगों को गर्मी से जल्द राहत मिलने के आसार नहीं हैं।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं परंतु अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में तापमान में भले ही गिरावट आएगी परंतु गर्मी से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राजधानी पटना का सोमवार को न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बिहार के अन्य शहरों में भागलपुर का सोमवार को न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस, गया का 27.2 डिग्री तथा पूर्णिया का 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

गया का रविवार का अधिकतम पारा 43 डिग्री सेल्सियस के दर्ज किया गया था। सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493