तेज धूप के साथ चल रही गर्म हवाओं ने लोगों को घरों में कैद होने को मजबूर कर दिया है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में लू का असर रहा। खजुराहो में अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि राज्य के कुछ हिस्सों में मानसून पूर्व गतिविधियों के चलते गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं, वहीं ग्वालियर, सागर, भोपाल, चंबल आदि संभागों के अलावा कई अन्य हिस्सों में लू का असर बना रहेगा।
राज्य के तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। सोमवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 27.6 डिग्री, ग्वालियर का 24़1 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं रविवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 42.7 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 46.6 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहा।
dharmpath.com dharmpath