ऋचा का नाटक ‘द लाइफ इन टेलिंग’ लघु फिल्म में होगा रूपांतरित

मुंबई, 29 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री ऋचा चड्ढा का कहना है कि उनके प्ले ‘द लाइफ इन टेलिंग’ को एक लघु फिल्म के जरिए एक नए स्तर पर ले जाया जाएगा और इसे और अधिक लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

ऋचा ने कहा, “मुंबई में नाटक का पहला शो अच्छा रहा। हाल का दर्शकों से भरा होना शानदार था। प्रतिक्रिया बेहतरीन रही। हमें लोगों से अनुरोध भी मिलते हैं कि अगला शो शहर में कब होगा। यह सुखद हैरान कर देने वाली बात थी कि प्रोडक्शन ने बताया कि नाटक पर मिली प्रतिक्रियाओं के बाद वे इसे लघु फिल्म के रूप में बना रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “नाटक के रूप में इसे देखने का अपना अलग अहसास है, लेकिन एक लघु फिल्म इसे पूरे नए स्तर पर तथा अधिक लोगों तक ले जाएगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493