बिहार में धूप भरी सुबह

पटना, 30 मई (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को मौसम साफ है तथा सुबह से ही धूप निकली है। राजधानी पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य के अन्य शहरों में भागलपुर का बुधवार को न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री, गया का 27.2 डिग्री तथा पूर्णिया का 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहेगा परंतु कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश और तेज हवा चलने के आसार हैं।

राजधानी पटना का मंगलवार का अधिकतम पारा 34.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के ही करीब रहने के आसार हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493