बिहार : पंचायत के मुखिया परिवार पर गोलीबारी, 1 की मौत, 3 घायल

गोपालगंज, 30 मई (आईएएनएस)। बिहार के गोपालगंज जिले के बलेसरा ग्राम पंचायत के मुखिया के घर में अपराधियों ने मंगलवार की रात ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। इस घटना में मुखिया के एक बेटे की मौत हो गई जबकि मुखिया, उनकी पत्नी और उनका एक बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, उचकागांव प्रखंड के बलेसरा पंचायत के मुखिया महातम चौधरी अपने पैतृक गांव पिडरा के घर के बाहर परिवार के सदस्यों के साथ बैठे थे। इसी बीच मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए तीन लोगों ने मुखिया के परिवार पर गोलीबारी शुरू कर दी।

इस घटना में मुखिया महातम चौधरी, उनकी पत्नी प्रभावती देवी, बेटा सत्येंद्र यादव और नागेंद्र यादव गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में सभी घायलों को गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज के दौरान सत्येंद्र यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में अन्य सभी घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया गया है।

गोपालगंज के एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। घटना के पीछे राजनितिक साजिश बताई जा रही है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493