उप्र : निजी बस पलटने से 24 घायल

चित्रकूट, 30 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में चित्रकूट जिले की देवांगना घाटी के नजदीक मोटरसाइकिल सवार को बचाने की कोशिश में मंगलवार को एक निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसके कारण 24 लोग घायल हो गए।

पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा ने बुधवार को बताया, “पाठा क्षेत्र के करका गांव से जिला मुख्यालय के बीच चलने वाली एक निजी बस देवांगना घाटी के नजदीक विपरीत दिशा से आ रहे मोटरसाइकिल सवार को बचाने में पलट गई। जिससे उसमें सवार 48 में से 24 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।”

उन्होंने बताया कि सभी घायलों को जिले के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493