‘लाल इश्क’ से जुड़ीं नीति टेलर

मुंबई, 31 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री नीति टेलर को आगामी टीवी शो ‘लाल इश्क’ के लिए चुना गया है।

‘लाल इश्क’ का प्रसारण एंड टीवी पर होगा। इसमें प्रेम कहानियां दिखाईं जाएंगी, जिनमें रहस्यमय और अलौकिक मोड़ आएंगे।

शो के निर्माताओं ने पहले एपिसोड के लिए नीति को चुना है।

नीति इससे पहले ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ और ‘ये है आशिकी’ जैसे शो में काम कर चुकीं हैं।

नीति ने बयान में कहा, “अपने करियर में मैं हमेशा ही ‘अलग’ कॉन्सेप्ट के किरदार करने के लिए तैयार रही हूं जिनमें मुझे चुनौती दिखती है। ‘लाल इश्क’ ने मुझे कुछ नया करने का अवसर प्रदान किया।”

उन्होंने कहा, “‘लाल इश्क’ जैसा कॉन्सेप्ट भारतीय टीवी पर कभी नहीं देखा गया। हमने कई प्रेम कहानियां देखी होंगी लेकिन ऐसी नहीं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493