जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा में 2 आतंकवादी ढेर

श्रीनगर, 31 मई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच गुरुवार को हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों ने बुधवार देर रात जिले के क्रालगुंड वनक्षेत्र में राष्ट्रीय राइफल्स के गश्ती दल पर गोलीबारी की।

पुलिस ने कहा, “इस हमले का सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। गुरुवार सुबह शुरू हुई तलाशी के दौरान हथियारों के साथ दो आतंकवादियों के शव बरामद किए गए।”

हालांकि, अभी तक इन आतंकवादियों की पहचान पता नहीं चल पाई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493