उप्र में आंशिक बदली छाई

लखनऊ, 31 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में गुरुवार सुबह से ही आंशिक तौर पर बदली का असर दिखाई दे रहा है और ठंड हवायें चल रही हैं।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान कुछ जिलों में बारिश होने का अनुमान जताया है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में बादल छाए रहेंगे और तेज हवाएं चलेगी। दिन के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की कमी आने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सूबे के कई जिलों में हल्की बारिश भी होने का अनुमान है।

गुप्ता के अनुसार, इस सप्ताह के अंत तक मौसम का रुख इसी तरह बना रहेगा। धूप और आंशिक बदली का मिला-जुला रूप देखने को मिलेगा। कई जगहों पर तेज हवाएं चलने और बूंदाबांदी होने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमन 21 डिग्री सेलिसयस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्यिसयस के आसपास रहने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त गुरुवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर का 22.4 डिग्री, गोरखपुर का 23 डिग्री, इलाहााबाद का 24 डिग्री और झांसी का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493