बिहार की जोकीहाट सीट पर राजद ने बनाई निर्णायक बढ़त (लीड-1)

पटना, 31 मई (आईएएनएस)। बिहार की जोकीहाट विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की गुरुवार को हो रही मतगणना में महागठबंधन के उम्मीदवार राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के शाहनवाज आलम ने अपने प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ निर्णायक बढ़त बना ली है।

पटना, 31 मई (आईएएनएस)। बिहार की जोकीहाट विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की गुरुवार को हो रही मतगणना में महागठबंधन के उम्मीदवार राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के शाहनवाज आलम ने अपने प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ निर्णायक बढ़त बना ली है।

मतदान के पहले कई राउंड तक राजग के उम्मीदवार जद (यू) के नेता मोहम्म्द मुर्शीद आलम आगे चल रहे थे, परंतु छठे राउंड के बाद राजद के उम्मीदवार शाहनवाज आलम आगे हो गए, इसके बाद वे पीछे नहीं लौटे। मतगणना के 22 वें राउंड के बाद राजद के उम्मीदवार ने 35 हजार से ज्यादा मतों से निर्णायक बढ़त बना ली है।

वोटों की गिनती सुबह आठ बजे प्रारंभ हुई थी और दोपहर के बाद परिणाम आने की संभावना है। मतगणना को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

जोकीहाट के लिए 28 मई को मतदान हुआ था। इस चुनाव में कुल नौ प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि जद (यू) के विधायक सरफराज आलम के विधानसभा एवं पार्टी से इस्तीफा देकर राजद के टिकट पर अररिया से सांसद चुने जाने के बाद जोकीहाट विधानसभा सीट खाली हुई थी। सरफराज के पिता मो़ तस्लीमुद्दीन राजद के सांसद थे, जिनका पिछले साल सितंबर में निधन हो गया था। उनके निधन के बाद अररिया संसदीय सीट खाली हुई थी।

इस चुनाव को जद (यू) व राजद के लिए प्रतिष्ठा से जोड़कर देखा जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493