मुंबई, 1 जून (आईएएनएस)। महानायक अमिताभ बच्चन का कहना है कि वह फैशन स्टेटमेंट को लेकर अभिनेता रणवीर सिंह के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए तैयार हैं।
अमिताभ (75) ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह बैंगनी रंग की शर्ट, नेवी ब्लू प्लेजर के साथ बैंगनी रंग की पेंट पहने नजर आ रहे हैं।
उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा, “रणवीर सिंह के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए तैयार हूं।”
उन्होंने अपने ब्लॉग पर लिखा, “इसकी लुक और फील प्रोडक्शन डिपार्टमेंट के निर्देश के तहत आंशिक रूप से मैंने डिजाइन की है।”
अभिनय की बात करें तो अमिताभ इन दिनों ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ में नजर आने को तैयार हैं। इसमें आमिर खान, कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख जैसे सितारे भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
dharmpath.com dharmpath