कोलकाता, 1 जून (आईएएनएस)। एक कूड़ेदान में शुक्रवार सुबह यहां एक नवजात शिशु का शव बरामद किया गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
लेक पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, “कोलकाता के दक्षिण क्षेत्र में धाकुरिया बस स्टैंड के पास एक नवजात शिशु का शव कूड़े के डब्बे में सुबह करीब छह बजे पाया गया। पुलिस ने शव को परीक्षण के लिए भेज दिया है।”
स्थानीय नागरिकों के अनुसार, शव को स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने देखा और पुलिस को इसकी जानकारी दी।
पुलिस अधिकारी ने कहा, “हमें पिछले कुछ दिनों में इस स्थानीय क्षेत्र से नवजात बच्चे के लापता होने की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। ऐसा लग रहा है कि इस शव को पिछली रात ही कूड़ेदान में फेंका गया है।”
dharmpath.com dharmpath