अपरा मेहता ‘कयामत की रात’ को लेकर उत्साहित

मुंबई, 2 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री अपरा मेहता आगामी टीवी शो ‘कयामत की रात’ में दिखाई देंगी।

टेलीविजन धारावाहिक ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में सविता मनसुख विरानी की भूमिका निभाकर लोकप्रियता हासिल करने वाली अपरा अपनी भूमिका को लेकर उत्साहित हैं।

अपरा ने आईएएनएस से कहा, “यह बालाजी टेलीफिल्म्स के साथ घर वापसी करने जैसा है। मैंने 2000 में ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के दौरान एकता कपूर और करिश्मा तन्ना के साथ काम कर चुकी हूं। यह उस शो के बाद स्टार प्लस पर भी मेरी फिर से वापसी होगी।”

इस शो का हिस्सा बनने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “यह एक दिलचस्प कॉन्सेप्ट है और मैं इसका हिस्सा बनने को लेकर उत्साहित हूं।”

धारावाहिक में वह करिश्मा के किरदार की दादी की भूमिका निभाती नजर आएंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493