मुंबई, 3 जून (आईएएनएस)। फिल्म ‘वीरे दी वेडिग’ की सहनिर्माता एकता कपूर का कहना है कि फिल्मों का सफल होना जेंडर पर नहीं बल्कि मनोरंजन पर निर्भर होता है।
एकता कपूर ने ट्वीट कर कहा कि फिल्म ने पहले दिन 10.70 करोड़ रुपये की कमाई की है।
फिल्म में करीना कपूर खान, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया जैसे सितारे हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म जेंडर पर आधारित नहीं बल्कि मनोरंजन के आधार पर सफल होती हैं।
उन्होंने कहा, “पिक्चर सिर्फ तीन चीजों की वजह से चलती है एंटरटेनमेंट, एंटरटेनमेंट और एंटरटेनमेंट। रिया (कपूर) और रुचिका यह तुम्हारा है।”
dharmpath.com dharmpath