दोस्ताना मुकाबले में आस्ट्रिया से हारा जर्मनी

क्लागेनफर्ट (ऑस्ट्रिया), 3 जून (आईएएनएस)। फीफ विश्व कप की मौजूदा चैम्पियन जर्मनी को टूर्नामेंट शुरू होने से पहले एक दोस्ताना मैच में शनिवार को आस्ट्रिया के खिलाफ 1-2 से हार का सामना करना पड़ा।

बीबीसी के अनुसार, इस मैच में लंबे समय से चोटिल जर्मनी के शीर्ष गोलकीपर मैनुअल नॉयर ने भी वापसी लेकिन वह जर्मनी की हार नहीं टाल सके।

जर्मनी के लिए मैच की शुरुआत शानदार रही और मेसुट ओजिल ने 11वें मिनट में गोल दागकर मेहमान टीम को 1-0 से आगे कर दिया। एक गोल की बढ़त बनाने के बाद जर्मनी ने अपने खेल में और आक्रामकता लाई लेकिन वह पहले हाफ में दूसरा गोल नहीं कर पाए।

दूसरे हाफ में आस्ट्रिया ने शानदार वापसी की और 53वें मिनट में मार्टिन हिंटरैगर ने मेजबान टीम के लिए बराबरी का गोल दागा। एलेसांद्रो शाप्फ ने 69वें मिनट में दूसरा गोल दागकर आस्ट्रिया की जीत सुनिश्चित की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493