बेल्जियम का पुर्तगाल के साथ दोस्ताना मैच गोलरहित ड्रॉ

ब्रसेल्स, 3 जून (आईएएनएस)। बेल्जियम और पुर्तगाल के बीच खेला गया मैच गोलरहित ड्रॉ रहा।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, इस मैच में पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो शनिवार रात खेले गए इस मैच में टीम की ओर से मैदान पर नहीं उतरे।

इसके अलावा, बेल्जियम के स्टार खिलाड़ी ईडन हेजार्ड, रोमेलु लुकाकु और केविन डी ब्रूने की ओर से भी गोल नहीं हो पाया।

पुर्तगाल की टीम 15 जून को स्पेन के खिलाफ फीफा विश्व कप की शुरुआत करेगी।

रियल मेड्रिड के साथ चैम्पियंस लीग खिताब जीतने के बाद रोनाल्डो अब भी अपनी राष्ट्रीय टीम के साथ शामिल नहीं हुए हैं।

रूस में 14 जून से विश्व कप की शुरुआत हो रही है और पुर्तगाल को स्पेन, मोरक्को और ईरान के साथ ग्रुप-बी में शामिल किया गया है।

इसके अलावा, बेल्जियम को ग्रुप-जी में पनामा, ट्यूनीशिया और इंग्लैंड के साथ शामिल किया गया है। वह पनामा के खिलाफ 18 जून को खेले जाने वाले मैच से विश्व कप की शुरुआत करेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493