छग : मुठभेड़ में 2 जवान घायल, रायपुर में भर्ती

सुकमा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने कहा कि कई जगहों पर सुबह से रात तक हुई मुठभेड़ में कई नक्सली भी मरे और घायल हुए हैं।

उन्होंने कहा कि घायल हुए जवान प्लाटून कमांडर मिलाप सोरी और आरक्षक सोढ़ी हिड़मा हैं। फायरिंग में कई नक्सली भी मारे गए हैं, जिनके शव नक्सली उठाकर ले गए। कई नक्सली घायल भी हो गए हैं।

एसपी ने बताया कि शनिवार रात करीब दो बजे किस्टाराम गांव में वायुसेना के हेलीकॉप्टर की लैंडिग करवाई गई। घायल जवानों को यहां से रायपुर लाया गया। दोनों जवानों का इलाज रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में किया जा रहा है। जवानों की स्थिति अभी बेहतर है।

उन्होंने कहा कि इसी तरह जिले के साकलेर, सालकतोंग, तोंदामरका इलाके में सुबह से शाम तक कई मुठभेड़ हुई। ये इलाके भी किस्टाराम और चिंतागुफा के सरहदी इलाके हैं।

मीणा ने कहा, “सुबह आठ बजे से मुठभेड़ शुरू हुई जो अलग-अलग जगहों पर हुई। हमने बड़ी मात्रा में नक्सली सामग्री समेत कई सामान बरामद किए हैं। सूचना मिली है कि कहीं-कहीं नक्सली मारे गए हैं और कहीं-कहीं गंभीर रूप से घायल हुए हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493