फीफा विश्व कप : जर्मनी की 23 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं साने

बर्लिन, 4 जून (आईएएनएस)। रूस में 14 जून से शुरू हो रहे फीफा विश्व कप टूर्नामेंट के लिए घोषित की गई जर्मनी की 23 सदस्यीय फाइनल टीम में लेरॉय साने को शामिल नहीं किया गया है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, साने के अलावा इस टीम में बायेर लेवरकुसेन की जोड़ी बन्र्ड लेनो और जोनाथन ताह, फ्रीबर्ग के स्ट्राइकर नील्स पीटरसन को भी शामिल नहीं किया गया है।

करीब नौ माह बाद मैदान पर वापसी करने वाले गोलकीपर मैनुएल नेउर को 23 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने शनिवार को ऑस्ट्रिया के खिलाफ खेले गए दोस्ताना मैच में टीम का प्रतिनिधित्व किया था।

जर्मनी को ग्रुप-एफ में मेक्सिको, स्वीडन और दक्षिण कोरिया के साथ शामिल किया गया है। वह अपना पहला मैच 17 जून को खेलेगी।

जर्मनी फुटबाल टीम :

गोलकीपर : मैनुएल नेउर, मार्क आंद्रे टेर स्टीगन, केविन ट्रैप

डिफेंडर : जेरोम बाआटेंग, मैथियास गिंटर, जोनास हेक्टर, मैट्स हुमेल्स, जोशुआ किमिच, मार्विन प्लेटनहाडर्ट, एंटोनियो रुडिगेर, निकाल्स सुले

मिडफील्डर : जुलियान ब्रेंडट, जुलियान ड्रेक्सल, लियोन गोरेत्स्क, इलाके गुंडोगन, सामी खेदीरा, टोनी क्रूस, मेसुट ओजिल, सेबेस्टियन रूडी

स्ट्राइकर : मारियो गोमेज, थोमस मुलेर, मार्को रेउस और टीमो वॉर्नर।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493