पंजाब में किसानों का प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी, तनाव

चंडीगढ़, 4 जून (आईएएनएस)। पंजाब में चौथे दिन जारी किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान रविवार को तनाव की स्थिति पैदा हो गई। प्रदर्शनकारियों ने सब्जी, फल व दूध शहर ले जा रहे अन्य किसानों व व्यापारियों को रोकने की कोशिश की।

पंजाब के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र स्थित गिड्डरबहा शहर में प्रदर्शनकारी किसानों और स्थानीय व्यापरियों के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने दो किसानों पर मामला दर्ज किया है।

अन्य जगहों से मिली रिपोर्ट के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने अन्य किसानों व व्यापारियों को सब्जी व दूध शहर ले जाने से रोका, जिससे तनाव पैदा हो गया।

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के बैनर तले किसानों ने शुक्रवार को सात राज्यों में 10 दिवसीय विरोध प्रदर्शन शुरू किया। प्रदर्शनकारियों ने ग्रामीण क्षेत्रों से शहर में कृषि उत्पादों व दूध की आपूर्ति बाधित की।

किसान संगठन स्वामीनाथन आयोग की सिफाशि जल्द लागू करने और किसानों को उनकी उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाने के साथ-साथ उनके कर्ज माफ करने की मांग कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493