लॉस एंजेलिस, 5 जून (आईएएनएस)। गायक शॉन मेंडिस की तीसरी अल्बाम ‘शॉन मेंडिस’ बिलबोर्ड टॉप 200 में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है।
मेंडिस ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, “अवास्तविक। सभी लोगों को धन्यवाद, बहुत सारा प्यार।”
यह अल्बम मई में आईलैंड रिकॉर्डस के माध्यम से जारी की गई थी। अल्बम आईट्यून्स पर 80 से अधिक देशों में पहले स्थान पर रही।
यह अल्बम ‘इल्यूमिनेट’ के बाद आई है, जिसके गाने ‘देअर्स नथिंग होल्िंडग मी बैक’ और ‘हैंडरिटन’ ने सबको दीवाना बना दिया था।
dharmpath.com dharmpath