नई दिल्ली, 5 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री जोडी फोस्टर और अभिनेता स्टरलिंग के.ब्राउन अभिनीत फिल्म ‘होटल आर्टेमिस’ भारत में 15 जून को रिलीज होगी।
आईएएनएस को दिए एक बयान के अनुसार, यह फिल्म भारत में एमवीपी एंटरटेंमेंट द्वारा रिलीज की जा रही है।
ड्रू पीयर्स की एक्शन-थ्रिलर में फोस्टर एक नर्स के किरदार में नजर आएंगी।
पियर्स ने ‘आयरन मैन 3’ और ‘मिशन : इंपॉसिबल -रोग नेशन’ जैसी फिल्मों की पटकथा में योगदान देने के लिए जाना जाता है। अब पियर्स ने खुद अपनी पटकथा पर बनी ‘होटल आर्टेमिस’ के साथ निर्देशन में डेब्यू किया है।
इस फिल्म में सोफिया बौटेला, जेफ गोल्डब्लम, ब्रायन टाइरी हेनरी, जेनी स्लेट सहित कई कलाकार नजर आएंगे।
dharmpath.com dharmpath