श्रीनगर, 5 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के बांदीपोरा जिले में मंगलवार को एक सड़क हादसे में चार जवान घायल हो गए।
जवानों का वाहन खाई में गिरने से यह हादसा हुआ।
पुलिस ने कहा कि बांदीपोरा-गुरेज सड़क मार्ग पर चंदाजी के पास वाहन से चालक का नियंत्रण हट गया। घायलों को इलाज के लिए श्रीनगर के सेना के बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
dharmpath.com dharmpath