दोस्ताना मैच में मोरक्को ने स्लोवाकिया को 2-1 से हराया

जेनेवा, 5 जून (आईएएनएस)। मोरक्को ने एक रोमांचक दोस्ताना मुकाबले में स्लोवाकिया को 2-1 से मात दी।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार रात को खेले गए इस मैच में मोरक्को ने विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने में असफल रही स्लोवाकिया को मात देकर फीफा विश्व कप के लिए तैयारियों को पुख्ता करने की कोशिश की है।

इससे पहले यूक्रेन के खिलाफ मोरक्को का पिछला दोस्ताना मैच गोलरहित ड्रॉ रहा था।

पहले हाफ में दोनों टीमों ने गोल दागने की कोशिश की, लेकिन सफलता हासिल नहीं कर पाईं।

इसके बाद, दूसरे हाफ में जान ग्रेगस ने 59वें मिनट में स्लोवाकिया के लिए गोल कर उसका खाता खोला।

मोरक्को ने इसके बाद, 64वें मिनट में अयोउब कबाबी और 74वें मिनट में बेलहांडा की ओर से किए गए गोल के साथ 2-1 से बढ़त बना ली।

अपने डिफेंस के दम पर मोरक्को ने स्लोवाकिया को दूसरा गोल नहीं दागने दिया और अंत में 2-1 से जीत हासिल की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493