दिलजीत दोसांझ मेरे भाई की तरह : अगंद बेदी

नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। अभिनेता अगंद बेदी ने कहा कि पंजाबी अभिनेता दिलजीत दोसांझ उनके लिए भाई की तरह हैं। अगंद और दिलजीत एक साथ आगामी फिल्म ‘सूरमा’ में नजर आएंगे।

नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। अभिनेता अगंद बेदी ने कहा कि पंजाबी अभिनेता दिलजीत दोसांझ उनके लिए भाई की तरह हैं। अगंद और दिलजीत एक साथ आगामी फिल्म ‘सूरमा’ में नजर आएंगे।

अगंद ने मुंबई से फोन पर बताया, “दिलजीत दोसांज मेरे भाई की तरह हैं। हम लगभग हर रोज संपर्क में रहते हैं.. हमारी कई चीजों पर पसंद मिलती है। मैं उनके संगीत का बड़ा प्रशंसक हूं। वह विदेश में एक बड़े स्टार हैं। हम एक ही भाषा बोलते हैं। वह लुधियाना से हैं और मेरी जड़े अमृतसर से हैं। हम एक दूसरे की देखभाल करते हैं।”

‘सूरमा’ खेल पर आधारित बायोपिक है। दिलजीत इसमें एक पूर्व हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह की भूमिका निभा रहे हैं औप वहीं अगंद पूर्व हॉकी खिलाड़ी व मेंटर बिक्रमजीत सिंह के किरदार में नजर आएंगे।

इस फिल्म में तापसी पन्नू भी नजर आएंगी जिसके निर्देशक शाद अली हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493