रांची, 6 जून (आईएएनएस)। झारखंड के सिमडेगा जिले में एक स्टेशन मास्टर ने चलती रेलगाड़ी के सामने कूदकर जान दे दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
सतीश भगत का शव बानो रेलवे स्टेशन की पटरी पर पाया गया, जहां वह कार्यरत थे। पुलिस को संदेह है कि उन्होंने सुबह तड़के आत्महत्या की, जब एक मालगाड़ी वहां से गुजरी थी।
वह अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ रांची में रहते थे।
एक अधिकारी ने कहा, “पुलिस इस मामले की जांच आत्महत्या और हत्या दोनों कोणों से कर रही है।”
dharmpath.com dharmpath