मोहित मलिक ऑनस्क्रीन बेटी को घर का बना खाना खिलाते हैं

मुंबई, 7 जून (आईएएनएस)। अभिनेता मोहित मलिक टीवी शो ‘कुल्फी कुमार बाजेवाला’ में नजर आ रहे अभिनेता मोहित मलिक अपनी ऑनस्क्रीन बेटी के लिए घर से खाना ले जाते हैं।

शो में सिकंदर का किरदार निभा रहे मोहित बीते 10 वर्षो से शहर में रह रहे हैं जबकि शो में उनकी बेटी का किदार निभा रही आकृति और उनका परिवार पांच महीने पहले ही मुंबई शिफ्ट हुआ है।

मोहित ने कहा, “आकृति मेरी बेटी की तरह है। मुझे याद है कि एक बार लंच के लिए मैं शकरकंदी ले गया था और उसे वह बहुत पसंद आए थे। उसके बाद से मैं हर रोज उसके लिए अलग से लंच लेकर जाता हूं। कई बार मेरी पत्नी अदिति खुद से उसे फोन कर पूछती है कि वह लंच में क्या खाना पसंद करेगी। हमारे बीच इस तरह का बांड बन गया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493