‘कयामत की रात’ के लिए एकता की शुक्रगुजार दलजीत

मुंबई, 7 जून (आईएएनएस)। एकता कपूर के आगामी शो ‘कयामत की रात’ में करुणा के किरदार के लिए पहली पसंद होने पर अभिनेत्री दलजीत कौर खुद को खुशकिस्मत मान रहा है।

दलजीत ने कहा, “जब मुझे पता चला कि इस किरदार के लिए एकता मैम को सबसे पहले मेरा ख्याल आया तो मैं भावविभोर हो गई थी। मुझे खुशी है कि एकता मैम अपने विचारों को एक शो या फिल्म स्टार तक सीमित नहीं रखती। करिदारों को समान महत्व देना उनकी खूबियों में से एक है। करुणा बहुत प्यारा किरदार है और मैं असल में खुद को उससे जुड़ा हुआ पाती हूं।”

इस शो में करिश्मा तन्ना और विवेक दहिया जैसे कलाकार भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493