श्रीनगर, 7 जून (आईएएनएस)। उत्तरी कश्मीर के सीमावर्ती केरन गांव में गुरुवार सुबह आतंकवादियों के एक समूह के साथ मुठभेड़ में सेना के दो जवान घायल हो गए।
सेना के प्रवक्ता ने कहा कि यहां से लगभग 120 किलोमीटर दूर नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटे गांव में सुबह 7.15 बजे गोलीबारी शुरू हुई।
उन्होंने कहा, “यह संभवत: घुसपैठ का प्रयास था, जिसे सेना ने नाकाम कर दिया।”
प्रवक्ता के अनुसार, “घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।”
dharmpath.com dharmpath