गूगल ने डूडल से किया चिकित्सक अपगार का सम्मान

नई दिल्ली, 7 जून (आईएएनएस)। गूगल ने गुरुवार को अग्रणी अमेरिकी चिकित्सक वर्जीनिया अपगार के सम्मान में अपना एक डूडल समर्पित किया। अपगार ने नवजात बच्चों के लिए एक त्वरित स्वास्थ्य जांच विकसित की, जिससे नवजात के सांस लेने के लिए मदद की जरूरत है या किसी तरह की दिल संबंधी दिक्कत का पता किया जा सकता है।

यह गूगल डूडल अपगार की 109वें जन्मदिन पर बनाया गया है।

अपगार का जन्म वर्ष 1909 में वेस्टफील्ड न्यूजर्सी में हुआ था। उन्होंने 1952 में ‘अपगार स्कोर’ विकसित किया। अपगार परीक्षण एक बच्चे पर जन्म के एक और पांच मिनट बाद किया जाता है।

अमेरिकी नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के मुताबिक, एक मिनट का स्कोर निर्धारित करता है कि बच्चे ने सांस लेने की प्रक्रिया को कितना अच्छी तरह किया और 5 मिनट का स्कोर स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता को यह बताता है कि मां के गर्भ के बाहर बच्चा कितना स्वस्थ है।

इस परीक्षण को चिकित्सक, मिडवाइफ या नर्स द्वारा बच्चे के श्वास लेने, दिल की धड़कन, मांसपेशी टोन, अनैच्छिक क्रिया और त्वचा के रंग की जांच करने के लिए किया जा सकता है।

हर श्रेणी को 0,1, या दो निगरानी के आधार पर अंक दिया जाता है।

यह परीक्षण 1 से 10 के कुल स्कोर (अंक) पर आधारित है। 7 से कम अंक में देखभाल करने वालों को चेतावनी दी जानी चाहिए कि बच्चे को चिकित्सकीय ध्यान देने की जरूरत है। परीक्षण में ज्यादा उच्च अंक का मतलब बच्चे के अस्तित्व को कम खतरा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493