अफगान सरकार की तालिबान के साथ संघर्षविराम की घोषणा

काबुल, 7 जून (आईएएनएस)। अफगान सरकार ने गुरुवार को सैकड़ों धार्मिक विद्वानों द्वारा जारी एक ऐतिहासिक निर्णय की प्रतिक्रिया में तालिबान के साथ आठ दिवसीय संघर्षविराम की घोषणा की।

राष्ट्रपति मोहम्मद अशरफ गनी ने एक बयान में कहा कि संघर्षविराम रमजान के 27वें दिन (13 जून) से शुरू होकर ईद उल फितर के पांचवें दिन तक जारी रहेगा।

टोलो न्यूज ने गनी के हवाले से कहा, “संघर्षविराम की घोषणा के साथ, हम अफगान सरकार की मजबूती और अफगान संकट के शांतिपूर्ण हल पर लोगों की इच्छा को दिखाना चाहते हैं।”

उन्होंने कहा, “यह संघर्षविराम तालिबान के लिए एक अवसर है ताकि वह आत्मनिरीक्षण करे कि उसके हिंसक अभियान दिल और दिमाग नहीं जीत रहे हैं बल्कि अफगान लोगों को उससे दूर कर रहे हैं।”

देश भर के दो हजार से ज्यादा अफगान धार्मिक विद्वान सोमवार को काबुल में एकत्र हुए और आदेश जारी किया, जिसमें कहा गया कि इस्लाम के कानून के अनुसार, अफगानिस्तान में जारी युद्ध वर्जित है।

इस सभा की समाप्त पर एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोट कर दिया, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए।

तालिबान ने इस हमले में संलिप्तता से इनकार किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493