दिल तोड़ने वाली लड़की की भूमिका में पूजा बनर्जी

मुंबई, 8 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री पूजा बनर्जी ‘दिल तोड़ने वाली लड़की’ आरोही की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। वह टेलीविजन धारावाहिक ‘दिल ही तो है’ के मुख्य किरदार ऋतिकविक नून से प्यार करने लगती हैं।

पूजा ने कहा, “मेरे पिछले धारावाहिकों में, मैंने हमेशा मजबूत भूमिका निभाई है, लेकिन कभी भी किसी ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाने का मौका नहीं मिला जो किसी के प्यार में पागल हो। मुझे खुशी है कि ‘दिल ही तो है’ मुझे अलग तरह की भूमिका निभाने का मौका दे रहा है।”

‘चंद्रकांता’ अभिनेत्री ने कहा, “मैं अपनी लुक और कपड़ों के साथ प्रयोग की आजादी का आनंद ले रही हूं, क्योंकि आरोही उत्तम दर्जे की एक लड़की है। जब मैं इंडोनेशिया में थी तो प्रोडक्शन हाउस ने मुझे फोन किया और क्योंकि बालाजी (टेलीफिल्म्स) मेरे परिवार की तरह है। तो मैंने बिना सोचे और सवाल जवाब किए हां कह दिया।”

‘दिल ही तो है’ का प्रसारण सोनी एंटरटेंमेंट टेलीविजन पर जल्द होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493