दिल्ली डायनामोज का फारवर्ड डेनियल के साथ करार

नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फ्रेंचाइजी दिल्ली डायनामोज ने 20 वर्षीय फारवर्ड डेनियल लाहलिमपुइया के साथ करार किया है।

फारवर्ड डेनियल के साथ दो साल का करार कर डायनामोज ने अपनी आक्रामण पंक्ति को मजबूत करने की कोशिश की है।

डेनियल ने तीन सीजन आईएसएल में बेंगलुरु एफसी क्लब का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। उन्होंने 2007 में अपने करियर की शुरुआत चंडीगढ़ फुटबाल अकादमी के साथ की थी। इसके बाद वह 2013 में एआईएफएफ की एलीट अकादमी में शामिल हुए।

इसके अलावा, सीजन-3 में चेन्नइयन एफसी का प्रतिनिधित्व करने वाले डेनियल ने इस करार पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मैं दिल्ली डायनामोज के साथ करार कर काफी खुश हूं। इस क्लब का लक्ष्य युवा खिलाड़ियों को मौका देना रहा है और मुझे ऐसा लग रहा है कि करियर के इस स्तर पर मुझे यह अवसर मिलना एक सही कदम है। मैं आगामी वर्षो में इस क्लब की सफलता में अपना योगदान देने का इंतजार कर रहा हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493