विलारियल का एकाम्बी के साथ करार

विलारियल (स्पेन), 8 जून (आईएएनएस)। विलारियल एफसी क्लब ने कैमरून के फारवर्ड कार्ल टोको एकाम्बी के साथ पांच सीजन के लिए करार किया है।

एकाम्बी को फ्रांस के शीर्ष स्तरीय फुटबाल क्लब एंजर्स एससीओ से दो करोड़ यूरो (2.33 करोड़ डॉलर) में विलारियल में शामिल किया गया है।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, 25 वर्षीय खिलाड़ी पहले ऐसे खिलाड़ी होंगे, जिनके साथ स्पेनिश लीग क्लब ने 2018-2019 सीजन के लिए करार किया है।

स्पेनिश क्लब विलारियल ने एक बयान में कहा, “एकाम्बी के एंजर्स क्लब से स्थानांतरण के लिए विलारियल तैयार हो गया है। वह अब अगले पांच सीजन तक टीम के साथ रहेंगे।”

एंजर्स के लिए खेले गए मैचों में एकाम्बी ने 17 गोल किए थे। बुधवार को उनका विलारियल में मेडिकल जांच हुई थी।

एक खिलाड़ी के साथ करार के लिए विलारियल ने अब तक की सबसे बड़ी राशि निवेश की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493