उप्र : रिश्वत लेते लेखपाल का वीडियो वायरल, एसडीएम ने किया निलंबित

लोनी तहसील क्षेत्र के अगरोला गांव के लेखपाल बाबूलाल ने एक व्यक्ति से पैमाइश करने की एवज में 55 हजार रुपया लिए और उसका काम भी नहीं किया। पीड़ित के साथी ने पैसे देते समय लेखपाल का वीडियो बना लिया था। जब लेखपाल ने काम नहीं किया तो पीड़ित ने लेखपाल की शिकायत विधायक नंदकिशोर गुर्जर से की।

विधायक ने तत्काल उच्च अधिकारियों से इस मामले की शिकायत करते हुए गंभीर प्रकरण में तत्काल कार्रवाई करने की मांग की। रिश्वत लेने के दौरान बनाए गए वीडियो भी उच्च अधिकारियों को भेजे। इस पर संज्ञान लेते हुए अधिकारियों ने एसडीएम लोनी को लेखपाल बाबूलाल को तत्काल निलंबित करने का निर्देश दिया। एसडीएम ने तत्काल प्रभाव से लेखपाल को निलंबित कर दिया।

एसडीएम सतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि वीडियो देखकर प्रथम ²ष्टया यह मामला भ्रष्टाचार का प्रतीत होता है। लेखपाल बाबूलाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493